आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध ऐसे समय लगाया है जब ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम पर सुरक्षा परिषद द्वारा 2015 में लगाया गया प्रतिबंध खत्म होने वाला है | हालाँकि, उससे पहले ही अमेरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी।
फ़िलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध का आज 13वां दिन है। इजरायली सेना गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भारी बमबारी कर रही है. इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।