नहीं बदला भारत का स्टैंड: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की फोन पर बात
(International) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुगुवार को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की। खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि भारत फिलिस्तीन के लोगों की मदद जारी रखेगा। साथ ही पीएम मोदी ने क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। फिलिस्तीन प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से बात करते हुए पीएम मोदी ने अल अहली अस्पताल पर हमले को लेकर गहरा दुख जताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।