दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है| हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ संजय सिंह की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया| दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था| इस गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का ईडी ने विरोध किया था |
दरअसल, शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने कई घंटों की पूछताछ के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था | संजय सिंह को ईडी ने 5 अक्टूबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था | रिमांड अवधि खत्म होने के बाद 13 अक्टूबर को ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया था |
आपको बता दें कि संजय सिंह पर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर बड़ी रकम लेने का आरोप है | ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग लेनदेन हुए हैं, जिसमें कुल 2 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है| रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली किस्त में एक करोड़ रुपये और दूसरी किस्त में एक करोड़ रुपये का लेनदेन भी संजय सिंह के घर पर हुआ था |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।