(International)
इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के बीच युद्ध शनिवार को लगातार 15वें दिन में प्रवेश कर गया। इजरायल गाजा पर बड़ी कार्रवाई की योजना बना चुका है। यहूदी देश कभी भी गाजा में जमीनी आक्रमण शुरू कर सकता है। इस बीच खबर है कि ईरान समर्थित हमास के साथ अब एक और आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी जुड़ गया है। इजरायल ने खुलासा किया था कि लेबनान से उत्तरी इजरायल तक मीलों लंबी सुरंगें हैं। इसके बारे में इजरायल का दावा था कि ये सुरंगें हिजबुल्लाह द्वारा बनाई गई थीं। इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शनिवार को कहा कि लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह हाल के दिनों में उत्तरी इजरायल में इजरायली सैन्य स्थलों, सैनिकों और इजरायली कस्बों को निशाना बनाते हुए अपने मिसाइल, रॉकेट और शूटिंग हमले कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।