यहूदी राष्ट्र को कई देशों का मिला समर्थन: इजरायल पहुंच रहे तीन और देशों के नेता
(International) अब तक यहूदी राष्ट्र को कई देशों का समर्थन मिल चुका है। अमेरिका समेत तीन देशों के नेता इजरायल का दौरा कर चुके हैं। इस बीच फ्रांस, ग्रीस और नीदरलैंड के नेता भी इजरायल पहुंचने वाले हैं। इजरायल और हमास की जंग में पूरी दुनिया ही दो गुटों में बंट गई है। एक तरफ अरब देश और रूस, चीन जैसी ताकतें फिलिस्तीन का साथ दे रही हैं तो वहीं अमेरिका, ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों ने खुलकर इजरायल का साथ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज इजरायल का दौरा कर चुके हैं। यही नहीं अब यूरोपीय देश ग्रीस के पीएम कियिरियाकोस मित्सोटाकिस भी आज इजरायल पहुंच चुके हैं। उनके अलावा नीदरलैंड के पीएम मार्क रुट और फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इजरायल पहुंचने वाले हैं। इन सभी नेताओं की इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।