(International)
हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल को अपने बंधकों को छुड़ाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के निवासियों से उन स्थानों के बारे में कार्रवाई योग्य जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है जहां हमास ने इजरायली बंधकों को रखा है। आईडीएफ ने उन लोगों की सुरक्षा और गोपनीयता का भी वादा किया जो बंधकों के ठिकाने की जानकारी देंगे। ऐसा अनुमान है कि करीब 220 बंधक अभी भी हमास की कैद मेंहैं। इजरायली सेना ने धमकी के साथ पैसे और सुरक्षा का ऑफर दिया है। इजरायली सेना को अभी तक गाजा में जमीनी हमला करने की इजाजत नहीं मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।