इजराइल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस से हमास का पक्ष लेने पर इस्तीफे की मांग कर डाली
(India) इजराइल और हमास के बीच संघर्ष का आज 19 वां दिन है। दोनों देशों के बीच हमलें से मौत का आकड़ा लगभग सात हज़ार से भी भी अधिक हो गया है। इस युद्ध पर पूरी दुनिया की नज़र बनी हुई है, जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र में लगातार चर्चाएं चल रही है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मंगलवार को हो रही चर्चा में कुछ अलग हुआ। इजराइल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस पर भड़क गए और उनसे इस्तीफा देने की मांग कर डाली। एंटोनियो गुतारेस ने हमास का पक्ष लेते हुए कहा कि यह भी जानना जरूरी है कि हमास ने हमले बेमतलब में नहीं किए होंगे। फिलिस्तीन के लोग 56 वर्षों से कब्जे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि, फिलिस्तीनी लोगों की शिकायतें हमास द्वारा भयावह हमलों को सही नहीं ठहरा सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।