राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापेमारी की है | इसके साथ ही ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी बुलाया है। ईडी फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है|
अभी तक की जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी राजस्थान परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में है | ईडी को इन नेताओं के खिलाफ पेपर लीक मामले, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए मनी ट्रांसफर मामले की गुप्त शिकायतें मिली है | यह कार्रवाई आरपीएसी सदस्य बाबूलाल कटारा से हाल ही में हुई पूछताछ और कुछ कोचिंग संचालकों की ईडी को शिकायत के बाद की गई है |
छापेमारी में ईडी की टीम को क्या मिला, इसका तब खुलासा नहीं किया गया था | लेकिन अब विधानसभा चुनाव से पहले ईडी टीम की छापेमारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को परेशानी में जरूर डाल सकती है | इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा चेतावनी दे रहे थे कि ईडी जांच कर ले, कुछ नहीं होने वाला, हम तैयार हैं | सीएम अशोक गहलोत भी कहते रहे हैं कि जहां भी चुनाव होते हैं, ईडी सबसे पहले वहां पहुंचती है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।