राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेपर लीक मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की। पेपर लीक मामले में ईडी की टीम डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंची। वहीं, सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया गयाहै।
गलत जगह हाथ डाला है, मानहानि का केस करूंगा, ED की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस नेता खोड़निया ने सांसद किरोड़ी को दी चेतावनी |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को भी समन भेजा गया है | इसके अलावा महुआ से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है |
इसके साथ ही ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी बुलाया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है | गहलोत ने ट्वीट किया, "...मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने तलब किया है... |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।