इजराइल ने हमास के 250 ठिकानों पर किया ताबड़तोड़ हमला
(India) इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज 20वां दिन है। इजरायली सेना ने गाजा में करीब 250 जगहों पर हमला किया है. इस दौरान उन्होंने हमास के ठिकानों, कमांड सेंटरों, सुरंगों और रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। इजराइल ने गाजा पर जवाबी कार्रवाई की है| फ़िलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए बड़े रॉकेट हमले में 250 इज़राइली नागरिकों की मौत हो गई है और लगभग 1000 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद हमास के दर्जनों हथियारबंद चरमपंथी इसराइल में घुस गए | इसके बाद इजराइल में 22 जगहों पर मुठभेड़ हुई |
लड़ाई के बीच नेतन्याहू ने बुधवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा- यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है और इसे जीतना हमारे लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने वादा किया कि हमास को खत्म करने और बंधकों को मुक्त कराने के लिए गाजा में जल्द ही जमीनी हमला किया जाएगा। 7 अक्टूबर हमारे इतिहास का एक काला दिन था।
हमास के कब्जे वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, गाजा में अब तक 6,546 लोगों की मौत हो चुकी है | इनमें से 2,704 बच्चे और 1,584 महिलाएं हैं। मंगलवार से बुधवार के बीच 756 लोगों की मौत हो गई | स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- गाजा में 7 हजार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अगर समय रहते हमें दुनिया से मदद नहीं मिली तो इन लोगों की जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाएगा. दुनिया अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।