(India)
इजराइल-हमास जंग का आज 21वां दिन है. गुरुवार की रात इजराइली सेना ने बताया कि उन्होंने हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है और मरने वाले में हमास इंटेलिजेंस का डिप्टी हेड शादी बारूद भी शामिल है. इजराइली सेना का कहना है कि शादी बारूद इजराइल पर हमले करने वाले मुख्य कमांडर याहया सिनवार के साथ मिलकर काम करता था. वहीँ हमास ने भी दावा करते हुए कहा है कि इजराइली हमले के कारण 50 बंधकों की जान चली गई है. उधर दूसरी ओर बीते दिन गुरुवार को अमेरिका ने सीरिया में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और कहा की अमेरिका ने अपनी सेना पर हुए हमले का बदला लिया. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीरिया पर हमला करने का आदेश राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया था, जिसका सीधा सा मतलब था कि अमेरिका अपनी सेना पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा और मुहतोड़ जवाब देगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।