इजरायल के निशाने पर गाजा की मस्जिदें: गाजा पर इजरायली हवाई हमलों में 31 मस्जिदें हो गए नष्ट
(International) हमास के साथ युद्ध में इजरायली हमले में अब तक हजारों फिलिस्तीनी और आतंकवादी मारे गए हैं। इस दौरान काफी इमारतें ढह चुकी हैं। साथ ही मस्जिदों को भी निशाना बनाया जा रहा है। गाजा के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से गाजा पट्टी पर शुरू हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 31 मस्जिदों को पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों में मरनेवालों की संख्या कम से कम 8000 से अधिक हो गई है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमलों के कारण कम से कम 6500 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 2000 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 15000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, इजरायल में भी 1,400 के करीब लोगों की जान चली गई है। इनमें 306 सैनिक भी शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।