राजस्थान में हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद रावण मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
(India) राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण को देखते हुए, परसों आरएलपी और आजाद समाज पार्टी ने मिलकर अपने गठबंधन का ऐलान किया | राजस्थान संभवतः एकमात्र ऐसा स्थान होगा जहां हनुमान और रावण एक साथ युद्ध में भाग लेंगे। अपने प्रतिस्पर्धियों के सामने | जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी | यह उनका पहला गठबंधन है | उनके साथ अगला कौन आता है? ये देखना दिलचस्प होगा |
आपको बता देते है कि पिछले चुनाव में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे | बेनीवाल की पार्टी ने इनमें से तीन सीटों पर जीत हासिल की | जबकि दो सीटों पर उनके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे | ऐसी 23 सीटें थीं | जहां बेनीवाल के बैनर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे | जिससे उन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का सियासी गणित बिगड़ गया |
आरएलपी और आजाद समाज पार्टी का यह गठबंधन जाट और दलित वोटरों को लुभाने की कोशिश है | अगर ऐसा होता है तो ये बीजेपी और कांग्रेस के लिए चिंता की बात है | राजस्थान में मतदाताओं की कुल आबादी का 10 फीसदी हिस्सा जाट समुदाय से है | करीब 40 सीटों पर जाट समुदाय का सीधा असर है | अगर दलित समुदाय की बात करें तो करीब 18 फीसदी दलित वोटर है | राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 33 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अब अगर दलित मतदाता और जाट मतदाता एक साथ आ गए तो आगामी विधानसभा का चुनावी समीकरण बदल सकता है |
आरएलपी और आजाद पार्टी के बीच गठबंधन के बाद अब सबकी नजरें इनके बीच सीट बंटवारे पर है | दोनों दलों का नेतृत्व संयुक्त रूप से इस बात पर कसरत कर रहा है कि कौन कितनी सीटों पर और कहां से कौन उम्मीदवार उतारेगा |इधर, चन्द्रशेखर आजाद का कहना है कि आरएलपी के साथ सीट शेयरिंग पर कोई विवाद नहीं है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।