हमास के खिलाफ इजरायल की बड़ी कामयाबी: एरियल एरे प्रमुख को मौत के घाट उतारा
(International) हमास के खिलाफ जारी युद्ध में इजरायल की सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना की ओर से कहा गया कि आईडीएफ के लड़ाकू विमानों की ओर से बीती रात किए गए हमलों में आतंकवादी संगठन के एरियल एरे प्रमुख असेम अबू रकाबा मारा गया। असेम अबू रकाबा ने उन आतंकवादियों की कमान संभाली, जिन्होंने पैराग्लाइडर के जरिए इजरायल में घुसपैठ की। 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर नरसंहार का जो प्लान बनाया गया, उसमें भी वह शामिल था। इजरायल के हवाई हमलों के कारण हुए विस्फोट से गाजा सिटी के आसमान में लगतार चमक दिखाई देती रही। बमबारी के कारण इंटरनेट, सेल्युलर और लैंडलाइन सेवाएं 'पूर्ण रूप से बाधित' हो गईं हैं। हमले में लोगों के मारे जाने और जमीनी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।