(India)
इजराइल-हमास जंग अब भी जारी है और आज जंग का 23वां दिन है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इजरायली सेना गाजा में घुस चुकी है और वो यहां ज़मीनी हमले कर रही है. हमले का एक वीडियो भी जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि IDF ने देर रात गाजा में ज़मीनी स्तर पर हमले को तेज कर दिया है और वे हमास आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करके उनके ठिकानों को तबाह कर रहे हैं. बीती रात इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जानकारी देते हुए बताया कि हमास के खिलाफ युद्ध सेकेंड स्टेज पर पहुंच गया है और यह एक लंबा युद्ध होगा. इजराइली PM ने इस जंग को इजराइल का स्वतंत्रता का दूसरा युद्ध बताया और कहा कि हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और न ही पीछे हटेंगे, हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।