(International)
गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने करीब दो मील अंदर तक घुसपैठ बढ़ा ली है। इजरायली सैनिक जमीन और आकाश दोनों तरफ से गाजा पट्टी पर हमले कर रही है। इससे गाजा पट्टी में अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आम नागरिकों की हो रही मौत पर जहां संयुक्त राष्ट्र लगातार दोनों पक्षों खासकर इजरायल से युद्ध विराम का आह्वान कर रहा है, वहीं अब अमेरिका ने भी कहा है कि इजरायल को गाजा पट्टी में हमास आतंकियों और आम नागरिकों के बीच भेद करना चाहिए और आम लोगों की रक्षा करनी चाहिए। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने साफ कर दिया कि अमेरिका इजरायल में कोई सैनिक नहीं भेजेगा। अमेरिका के दो बड़े दुश्मनों रूस और चीन ने फिलिस्तीन के बहाने अरब देशों के अलावा करीब 50 देशों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। अमेरिका इसे भी वैश्विक शांति के लिए एक बड़ा खतरा मान रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।