इजराइल ने सीजफायर से किया इनकार,गाजा में हर दिन करीब 420 बच्चे इजराइली हमले की चपेट में आ रहे है
(India) इजराइल और हमास के बीच जंग के 25वें दिन भी हमले कम नहीं हो रहे है। यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के मुताबित गाजा में हर दिन करीब 420 बच्चे इजराइली हमले के चपेट में आ रहे है। इसी बीच इजराइल ने कहा की हमने गाजा में कई घंटे तक एक स्पेशल और सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन करके हमास के कब्ज़े में मौजूद अपनी एक महिला सैनिक को छुड़ा लिया। वहीं इजराइली फौज ने यह भी साफ कर दिया है कि आने वाले कुछ दिनों में गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन तेज किया जाएगा। उधर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा की 7 अक्टूबर से इस युद्ध की शुरुआत हुई है। लेकिन इजराइल ने इस युद्ध की शुरुआत नहीं की हम युद्ध नहीं चाहते थे। हम सीजफायर का ऐलान नहीं करेंगे, यह हमास के सामने सरेंडर करने जैसा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।