सपा नेता आजम खान के सर पर छाए संकट के बादल
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के इटावा में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह में शामिल होने के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है | उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान द्वारा एनकाउंटर के डर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर आजम खान का एनकाउंटर हो जाएगा तो देश में क्या होगा | इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा |

अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को कोर्ट ने उन्हें, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई थी | साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया | इसके बाद उन्हें रामपुर जिला जेल भेज दिया गया | इसके बाद 22 अक्टूबर की सुबह आजम खान को रामपुर जिला जेल से सीतापुर और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल भेज दिया गया |

कैबिनेट फैसले के जरिए जौहर ट्रस्ट की जमीन वापस लेने पर अखिलेश ने कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है | अगली सरकार भी ऐसे ही फैसले लेगी | उन्होंने कहा कि अगर यूपी में समाजवादी सरकार बनी तो स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के लिए मुफ्त जमीन दी जाएगी |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।