इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप को बनाया निशाना, सीनियर कमांडर सहित 50 लड़ाकों को मार गिराया
(India) इजराइल-हमास जंग अब भी जारी है और आज जंग का 26वां दिन है. हमले के दौरान मंगलवार की रात इजराइल ने उत्तरी गाजा में सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर अपना निशाना साधा और इस निशाने में हमास के एक सीनियर कमांडर इब्राहिम बियारी सहित 50 लड़ाकों को मार गिराया. इस हमले को लेकर गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि इजराइली हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. वहीँ दूसरी ओर इजराइली सेना ने बताया कि इस दौरान उनके 2 सैनिकों की भी जान चली गई. इजराइल-हमास जंग के मद्देनज़र मिस्र ने कहा कि वो घायल फिलिस्तीनियों को राफा बॉर्डर पार करने की इजाजत देगा ताकि उनको सही इलाज मिल सके.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।