राजस्थान कांग्रेस की चौथी-पांचवीं सूची में उम्मीदवारों की घोषणा
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीन सूचियां जारी कर दी है। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस द्वारा अब तक 95 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को रात 11.45 बजे जारी चौथी सूची में 56 और पांचवीं सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम जारी किए | पार्टी ने चौथी और पांचवीं सूची में कुल 61 सीटों में से 35 पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।
चौथी लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है | चौथी-पांचवी सूची के जरिए कांग्रेस के गौरव वल्लभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल और इंदिरा मीना का नाम फाइनल हो गया है |
पांचवीं सूची में शामिल नाम
पांचवीं सूची में फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल, पोकरण से शाले मोहम्मद, आसींद से हंगामा लाल मेवाड़ा और जहाजपुर से धीरज गुर्जर का नाम, हिण्डोन विधानसभा से अनिता जाटव शामिल हैं। आसींद के अलावा बाकी चार सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों को दोबारा मौका दिया हैं। जैसलमेर से रूपाराम मेघवाल और पोकरण से शाले मोहम्मद वर्तमान विधायक हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।