जंग के बीच घबराए जो बाइडेन: इजरायल और हमास के बीच युद्ध में जो बाइडेन के बदल रहे सुर
(International) इजरायल और हमास के बीच चल रहे भयावह कत्लेआम में अमेरिका जो अभी तक हमास के खिलाफ युद्ध में इजरायल की तरफ-दारी कर रहा था, उसने अपने सुर बदल दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने हालिया बयान में कुछ समय के लिए युद्ध विराम का आह्वान किया है। उन्हें लगता है कि इजरायल और हमास युद्ध में गाजा में फंसे लोगों की मदद के लिए कुछ देर संघर्ष विराम होना चाहिए। राष्ट्रपति बाइडेन का सीजफायर वाला बयान ऐसे ही नहीं दिया गया। कई मानवाधिकार समूहों, साथी नेताओं और यहां तक कि उनकी अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सदस्य उनसे नाराज हैं। बाइडेन ने यह कहकर इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव डालनेकी कोशिश की है कि फिलिस्तीनियों को सैन्य अभियान से कम से कम थोड़ी राहत दी जानी चाहिए। इस कत्लेआम में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और गाजा भीषण मानवीय संकट का सामना कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।