(India)
शुक्रवार रात 11:32 बजे नेपाल में भूकंप के झटके आए. भूकंप की तीव्रता 6.4 रिक्टर स्केल मापी गई है. जानकारी के अनुसार अब तक इसमें 141 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवाईं है और कई लोग घायल है. इस भयानक भूकंप में सबसे ज्यादा नेपाल में दो जिले रुकुम पश्चिम और जाजरकोट प्रभावित हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू से 331 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी ज़मीन के नीचे था. इस भूकंप ने तबाही मचा दी है. रिपोर्ट के अनुसार अब तक 140 लोग घायल हुए है. इस भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला. यहां भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पटना में भी झटके महसूस किए गए. हालांकि भारत में कोई नुकसान नही हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।