वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, मैं राजनीति से ले सकती हूं संन्यास
(India) राजस्थान में विधानसभा चुनाव तेजी से मतदान की ओर कदम बढ़ा रहा है |इस बीच नामांकन से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास का संकेत देकर नई चर्चा छेड़ दी है |झालावाड़ की रैली में अपने सांसद बेटे दुष्यंत का भाषण सुनकर वसुंधरा राजे ने बोला कि अपने बेटे की बात सुनने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मुझे अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए |
आपको बता देते है कि राजस्थान में वसुंधरा राजे को अक्सर मुख्यमंत्री पद की दावेदार के रूप में देखा जाता है |ऐसे में उनके इस प्रकार के बयान ने राजनीतिक क्षेत्र में एक नई पहल की चर्चाएं तेज कर दी हैं |
पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक सभा में कहा कि मुझे लगता है कि अब मैं संन्यास ले सकता हूं|आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से चुनाव में वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं|इस बीच राजे ने राजनीति छोड़ने का संकेत देकर सभी को चौंका दिया हैं|उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही हैं|वहीं, अब हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे राजनीति से संन्यास ले रही हैं|

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।