हमास ने सेंट्रल इजराइल पर रॉकेट से किया हमला, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- हमास के गाजा चीफ को मिटा देंगे हम
(India) इजराइल-हमास जंग अब भी जारी है. जंग के दौरान बीती रात शनिवार को हमास ने सेंट्रल इजराइल पर कई रॉकेट दागे. रॉकेट हमले के दौरान इजराइली नागरिक सायरन की आवाजें सुनकर अपने घरों में घुस गए. बताया जा रहा है कि इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि उनकी सेना हमास के गाजा चीफ याह्या सिनवार को मिटा कर रख देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इजराइली सेना (IDF) एक के बाद एक हमास के बटालियन को खत्म कर रही है. जब ये जंग खत्म होगी तब गाजा में कोई हमास नहीं होगा, गाजा की ओर से उठने वाले हर खतरे को हम मिटा देंगे. वहां जो भी हमारे खिलाफ सिर उठाएगा, उस पर हम अपने हिसाब से कार्रवाई करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।