इजरायल के प्रधानमंत्री ने अपने मंत्री के गाजा पट्टी पर एटम बम गिराने के बयान पर देनी पड़ गई सफाई
(International) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अपने मंत्री के बयान पर सफाई देनी पड़ गई। असल में इजरायल के हेरिटेज मंत्री अमिचाई एलियाहू ने बयान दिया था कि वर्तमान युद्ध के दौरान गाजा पट्टी पर बम गिराना भी विकल्पों में शामिल है। इतना ही नहीं, इजरायली मंत्री ने गाजा में रहने वालों को राक्षस तक बता डाला। अपने इंटरव्यू के दौरान एलियाहू ने गाजा में किसी भी तरह की मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि हम नाजियों को मानवीय सहायता नहीं देंगे। फिलिस्तीनी नागरिकों के भाग्य के बारे में पूछे जाने पर एलियाहू ने कहा कि वे आयरलैंड या रेगिस्तान में जा सकते हैं, गाजा में राक्षसों को खुद से समाधान खोजना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।