(India)
इजराइल और हमास के बीच जंग के 30 दिन हो चुके है। इसी बीच पाकिस्तान की जमात ए उलेमा ए इस्लाम के हेड फजलुर रहमान ने कतर में हमास के चीफ इस्माइल हानिये से मुलाकात की। इस दौरान फजलुर रहमान ने हमास के पूर्व चीफ खालेद मेशाल से भी मुलाकात की। सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पाक नेता ने फिलिस्तीन के अलावा कश्मीर के मुद्दे पर भी खालेद से बातचीत की। इस दौरान खालेद ने कहा- जो देश मानवाधिकारों की बात करते हैं वो हथियारों से भरी जहाजें इजराइल भेज रहे हैं। फिलिस्तीन और कश्मीर में इन मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। वहीं इज़रायली सेना ने रातभर गज़ा के अस्पतालों के आसपास भारी बमबारी की है। जिससे वहां पूरी तरह से इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गयी है। जंग शुरू होने के बाद ऐसा तीसरी बार हुआ जब गाजा में इंटनेट सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।