इजरायल-हमास युद्ध पर पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बातचीत
(India) इजरायल-हमास के बीच कभी लम्बे समय से चल रहा युद्ध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी से टेलीफोन पर बातचीत की | बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर चिंता जताई | इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने एक्स को भी दी है | राष्ट्रपति रईसी से बातचीत में पीएम मोदी ने आतंकी घटनाओं, हिंसा और इजराइल-हमास संघर्ष में जान-माल के नुकसान पर चिंता जताई | प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बोले थे कि पश्चिम एशिया की कठिन स्थिति और इजराइल-हमास संघर्ष पर ईरानी राष्ट्रपति रईसी के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। आतंकवादी घटनाएं, हिंसा और नागरिकों की मौतें गंभीर चिंता का विषय हैं।

पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति रईसी से बातचीत इजराइल और हमास के बीच बढ़ते युद्ध के मद्देनजर शीर्ष नेताओं के साथ चल रही उनकी बातचीत का हिस्सा है | पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी अलग से बात की थी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।