इजरायली सेना ने हमास की क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर
(International) इजरायल और हमास आतंकियों के बीच खूनी जंग को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। इस भीषण लड़ाई में इजरायली सैनिकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास से कब्जा छुड़ा लिया है। हमास आतंकियों से दो कदम आगे चल रही इजरायली सेना ने हमास की क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इजरायल ने दावा किया है कि 7 अक्टूबर को इजरायली इलाकों में कत्लेआम के दौरान हमास आतंकियों ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों किसी को नहीं छोड़ा। इजरायल ने 7 अक्टूबर को किए
नरसंहार का एक वीडियो फुटेज जारी किया है। वीडियो में हमास बंदूकधारी इजरायली इलाकों में घुसकर गोलियां बरसा रहे हैं। वीडियो फुटेज एक म्यूजिक फेस्टिवल का बताया जा रहा है। जिसमें एक लड़की आतंकियों के सामने रहम की भीख मांग रही है लेकिन, आतंकी उसका सीना गोलियों से छलनी कर देते हैं। वीडियो में कोई ऑडियो नहीं था, लेकिन जैसे ही आतंकी नेट्रिगर दबाया तो जमीन से धूल का गुबार उठता देखा जा सकता है। महिला की पहचान गुप्त रखी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।