उदयपुर और झालावाड़ में वोट देने के लिए लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की मौत हो गई
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शनिवार 25 नवंबर को मतदान हो रहा है। वोटिंग के दौरान दो जगहों से बुरी खबरें आईं| वोटिंग के दौरान दो लोगों की मौत हो गई | घटना को लेकर मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया | राजस्थान में वोटिंग जारी है, इस बीच झालवाड़ और उदयपुर जिले से बुरी खबर सामने आई है | यहां वोट देने के लिए लाइन में खड़े दो बुजुर्गों की मौत हो गई | उदयपुर ग्रामीण में एक मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होने के दौरान 69 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, झालावाड़ के मोलक्या कला के मतदान केंद्र पर कतार में खड़ा 70 साल का एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई |आशंका जताई जा रही है कि दोनों बुजुर्गों की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये | शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विधानसभा चुनाव के बीच धौलपुर में फायरिंग की खबर है | धौलपुर के बाड़ी विधानसभा के बसई डांग थाना क्षेत्र के रजई खुर्द गांव में फायरिंग हुई | पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फायरिंग के आरोपियों की तलाश कर रही है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।