Israel-Hamas Ceasefire: इजरायली सेना ने 33 फिलिस्तीनी कैदियों को किया हमास के हवाले
(International) 28 नवंबर को सीजफायर का पांचवा दिन है। दोनों खेमों ने बंधकों की रिहाई के बदले सीजफायर की मोहलत बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले हमास ने सोमवार रात को 11 कैदियों को इजरायल के हवाले किया। इजरायली सेना आईडीएफ ने पुष्टि की है कि गाजा पट्टी से रिहा किए गए 11 और बंधक सुरक्षित रूप से उसके पास आ गए हैं। इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। मंगलवार तड़के इजरायल ने 33 फिलिस्तीनियों को रिहा कर दिया है। इजरायल और हमास ने कहा है कि सीजफायर के नए चरण में दोनों खेमों को अधिक रिहाई की उम्मीद है। इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम का अमेरिका समेत कई देशों ने स्वागत किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।