Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच दोबारा युद्ध भड़कने का आशंका
(International) इजरायल और हमास में सीजफायर के दौरान दोनों ओर से बंधकों की रिहाई का सिलसिला जारी है। इस बीच, इजरायली बंधकों को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इजरायली सरकार का दावा है कि अटैक के दौरान करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया गया। मगर, अब कतरी प्रधानमंत्री ने द फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि हमास कह रहा है कि लगभग 40 महिलाएं और बच्चे हमास के साथ नहीं हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा। इस बयान से हलचल मच गई है और बंधकों की रिहाई पर असर पड़ने की आशंका है। साथ ही दोनों के बीच युद्ध फिर से भड़कने का यह कारण भी बन सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।