(International)
Hamas New Offer To Israel: इजरायल और हमास के बीच गाजा में थमे कत्लेआम का आज सातवां दिन है। इससे पहले बुधवार देर रात को हमास ने गाजा में कैद 16 और बंधकों को रिहा कर दिया। सीजफायर के तहत दोनों तरफ से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने के लिए चल रही बातचीत के बीच हमास के एक नेता ने इजरायल को बड़ा ऑफर दिया है। कहा है कि अगर इजरायल इस्लामिक आंदोलन में बंद सभी 7000 फिलिस्तीनियों को रिहा कर दे तो वे सभी बंदियों समेत इजरायली सैनिकों को भी छोड़ने के लिए तैयार हैं। हमास का इजरायली सैनिकों के बदले फिलिस्तीनियों की रिहाई की मांग पहली बार नहीं है। 2011 में भी हमास ने यही पैंतरा अपनाकर 1100 कैदियों को मुक्त कराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।