(International)
इजराइल-हमास युद्धविराम एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को शुरू हुआ था। सप्ताह भर के युद्धविराम में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया। हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायली लड़ाकू विमानों से हमले किए जा रहे हैं। हमास शासित गाजा पट्टी के गृहगृ मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी गाजा पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। गाजा पट्टी से आ रही तस्वीरों में क्षेत्र के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। इजरायल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया और इसके ठीक आधे घंटे बाद इजरायली सेना ने हमलेकी घोषणा की। इससे पहले इजरायल ने हमास पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और कहा था कि गाजा से इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।