इटली के पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ली सेल्फी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुबई में थे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई दौरे के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की | इस बीच उन्होंने इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी खास मुलाकात | इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली और उसे सोशल मीडिया पर उपलोड किया और लिखा कि हम अच्छे दोस्त हैं | सेल्फी शेयर करते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा '#Melody' जिसमें Mel का मतलब है मेलोडी और OD का मतलब है मोदी | इटली के पीएम मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी शेयर की है और लिखा है- COP28 में अच्छे दोस्त. #Melody (हिंदी अनुवाद - 'COP28 में अच्छे दोस्त' #Melody।) सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इटली के पीएम ने मोदी और मेलोनी को मिलाकर एक हैशटैग राग बनाया है | जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, लोग लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।