(International)
इजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर के हमले के बाद जारी हुई जंग अब तक खत्म नहीं हो सकी है। गाजा पट्टी में रहनेवाले हजारों लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इस बीच, हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानियेह ने इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में पाकिस्तान से मदद मांगी है। इसके अलावा, जहर उगलते हुए कहा है कि यहूदी दुनिया भर के मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। हानियेह ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित 'अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता और मुस्लिम उम्माह की जिम्मेदारी' विषय पर राष्ट्रीय संवाद में अपने संबोधन के दौरान की। इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीनियों द्वारा दिए गए 'बलिदान' के बारेमें जिक्र करते हुए हमास प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान की ताकत संभावित रूप से संघर्षको रोक सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।