(International)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मुस्लिम देशों के द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया, जिसमें गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई थी। हालांकि, अमेरिका ने अपने वीटो का इस्तेमाल कर इसे रोक दिया। ब्रिटेन मतदान से अनुपस्थित रहा। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी उप राजदूत ने कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने से हमास को शासन जारी रखने और अगले युद्ध के लिए एक नया बीज बोने की अनुमति मिलेगी। उन्होंने इजरायल में हमास के हमलों की निंदा करने में विफलता और इजराइल के खुद की रक्षा करनेके अधिकार को स्वीकार करनेके लिए भी UNSC की आलोचना की। फिलिस्तीनी समूह हमास ने प्रस्ताव को वीटो करने के अमेरिका के फैसले की निंदा की है। एक आधिकारिक बयान में हमास ने कहा कि समूह वाशिंगटन के कदम को अनैतिक और अमानवीय मानता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।