इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब हमास को दिया आखिरी विकल्प
(International) गाजा पट्टी में इजरायल नई तकनीकों के साथ हमास आतंकियों पर कहर बनकर टूट रहा है। कई मोर्चों पर उसकी सेनाओं को आराम देते हुए एआई टूल्स की मदद से हमास के गुप्त ठिकानों को टारगेट किया जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हमास के कार्यकर्ताओं को आखिरी विकल्प देते हुए कहा कि वे उनके सामने आत्मसमर्पण कर लें क्योंकि फिलिस्तीनी आतंकी समूह का अंत निकट है। नेतन्याहू का यह बयान तब सामने आया है जब हमास ने इजरायल को खुली धमकी देते हुए कहा था कि बिना उसकी शर्त माने वो अपने बंधकों को जिंदा हमसे नहीं लेजा सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।