(International)
इजरायल और हमास के बीच युद्ध अब नया मोड़ ले चुका है। यूएन की बैठक में गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हो गया। इसके पक्ष में वोट देने वालों में 153 देश शामिल थे। इसमें भारत भी एक है। 23 देशों ने मतदान से खुद को दूर रखा जबकि, 10 देशों ने विरोध में मतदान किया। विरोध करने वालों में इजरायल और अमेरिका शामिल रहे। इजरायल गाजा में कत्लेआम पर दुनिया भर के देशों की आलोचना झेल रहा है लेकिन उस पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। एक रिपोर्ट सामने आई है कि इजरायली सेना आईडीएफ ने हमास के खात्मे के लिए नई चाल चली है। उसने गाजा में हमास की सुरंगों पर समुद्र का खारा पानी डालना शुरू कर दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।