(International)
इजरायल और हमास के बीच युद्ध में लगातार हमले जारी हैं। शनिवार इजरायल के हवाई हमलों में गाजा में दर्जनों लोगों की जान गई। फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक ओल्ड गाजा स्ट्रीट के जबालिया स्थित दो घरों पर हमले हुए हैं। इसमें करीब 14 लोगों की जान गई है।इसके अलावा जबालिया में ही एक अन्य घर पर हमले में दर्जनों लोग मारे गए हैं। यह सब तब हुआ है जब अमेरिका ने इजरायल से हमलों में कमी लाने और केवल हमास लीडर्स को निशाना बनाने के लिए कहा है। इजरायली सेना ने कहा कि उसकी सेना ने गाजा सिटी में दो स्कूलों में छिपे आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा खान यूनिस में हथियारों से भरे अपार्टमेंट पर छापा मारा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।