(International)
गाजा में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं। गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एक ही दिन में एयर स्ट्राइक में 110 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। एक संक्षिप्त बयान में मंत्रालय ने बताया कि जबालिया में हुई बमबारी के बाद 50 लोग मलबेमें भी दबे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से शुरू हुए इजरायली अभियान में 18,800 लोग मारे जा चुके हैं। जिस जगह को इजरायल ने बीती रात निशाना बनाया है, वहां पर तीन परिवार रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक यहां पर अभी भी मदद नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में वहां मौजूद लोग ही किसी तरह से आम लोगों की मदद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इजरायली सेना पिछले दो हफ्ते से जबालिया को निशाना बना रही है। यहां पर टैंकों ने शरणार्थी शिविर को चारों तरफ से घेरा हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।