चीन के दो प्रांतों में सोमवार रात 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, 116 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग हुए घायल
(India) चीन के नार्थ वेस्ट के गासू और किंघाई प्रांतों में सोमवार रात को 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए। चीन के सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक गांसू और किंघाई प्रांतों में करीब 116 लोगों की मौत हुई है। जबकि 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप का केंद्र चीन के किंघाई प्रांत की सीमा से लगभग 5 किलोमीटर दूर गांसू के जिशिशान काउंटी में जमीन से 10 किमी नीचे था। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई है। चीनी न्यूज़ CCTV के मुताबिक भूकंप के कारण पानी और बिजली लाइनों को बड़ा नुकसान हुआ है। साथ ही ट्रैफिक और संचार व्यवस्था का संपर्क टूट गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।