अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को मारने की खबर निकली अफवाह, अटेंशन डायवर्ट करने के लिए फैलायी गई थी खबर
(India) भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कुछ दिन पहले ये अफवाह उड़ाई जा रही थी, की उनको खाने में किसी ने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी सनसनी मचाई। सूत्रों के मुताबिक हालांकि दाऊद इब्राहिम को कुछ नहीं हुआ है। उनको मारने की खबर सिर्फ एक अफवाह थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी तीन बार 2016, 2017 और 2020 में उसके मरने की खबरें आई हैं। वहीँ दाऊद अब्राहिम के केस को देखने वाले सेंट्रल जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि दाऊद को जहर देने की खबर अफवाह है। पाकिस्तान की ओर से अटेंशन डायवर्ट करने के लिए इस खबर को फैलाया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।