राजस्थान में सर्दी का सितम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
(India) राजस्थान में सर्दी के तेवर पिछले कई दिनों से लगातार तीखे बने हुए है| तापमान के गिरते पारे ने सर्दी और बढ़ा दी है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने गलन पैदा कर दी है। जिससे लोगों को मजबूरन घर में कैद होकर अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही घने कोहरे के आगोश में प्रदेश लिपटा नजर आ रहा है। गुलाबी नगरी घेन कोहरे के आगोश में लिपटी दिख रही है। कोहरे की चादर ने विजिबिलिटी को शून्य के बराबर कर दिया है | बंगाल की नमी वाली हवा और साफ आसमान से छा रहा कोहरे के अगले 3 दिन तक बने रहने के आसार है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कोहरा कम होने पर 7 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू होगा।राजस्थान में कोल्ड अटैक से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ठिठुरन और गलन का आलम ये है कि जयपुर में दिन के समय में धूप के बावजूद लोगों को बाहर निकलने पर अलाव का सहारा लेना पड रहा है। प्रदेश के अंधिकाश शहरों में न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री पर है। स्कूलों में छुट्टियां बढा दी है। दिन में धूप के बावजूद लोग अलाव का सहारा लेने पर मजबूर है। वही माउंट आबू में तापमान माइनस दो डिग्री जबकि फतेहपुर में भी बर्फ जमने लगी है। जानकारी के अनुसार कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।