बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में शुक्रवार रात उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग
(India) बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। ये घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को भी एक ट्रेन को आग के हवाले किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। दरअसल, बांग्लादेश में 12वें आम चुनाव के लिए 7 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। शेख हसीना 2009 से प्रधानमंत्री हैं और 5वीं बार PM पद की दावेदार हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।