बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का किया बहिष्कार
(India) बांग्लादेश में आज 7:30 बजे से आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव के परिणाम कल यानि 8 जनवरी को आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। जिससे चुनाव में सताधारी अवाम लीग की जीत मानी जा रही है। आपको बता दे की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा की "हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है, हमारी आबादी बड़ी है। हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं, मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहे। " वहीं बांग्लादेश की सबसे बड़ी विपक्ष पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि शेख हसीना के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। इसीलिए विपक्ष की मांग है की शेख हसीना अपना पद छोड़ दे और केयकटेकर सरकार की देखरेख में चुनाव हो। शेख हसीना और उनकी पार्टी ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।