(India)
भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिपण्णी ममाले को लेकर EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे की इसकी जानकारी रविवार देर रात को EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने X पर यह जानकारी दी। आपको बता दे की मालदीव के तीन मंत्री माल्शा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्लाह महजूम माजिद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत को लेकर गन्दी और अपमानजनक टिपण्णी की थी। और साथ ही भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स किए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर BoycottMaldives ट्रेंड करना शुरू हो गया। देखते ही देखते रविवार को यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर टॉप पर रहा, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर्स और नेटीजन्स ने भारतीय स्थित द्वीप लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने का समर्थन किया। उधर मालदीव सरकार ने अपने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही रविवार को भारत सोशल मीडिया पर #ExploreIndianIsland भी टॉप पर रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।