लोकसभा चुनाव पहले खरगे और राहुल से केजरीवाल की मुलाकात
(India) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बात फाइनल होती दिख रही है। दोनों दलों में दो दौर की बातचीत के बाद अब अध्यक्षों की मुलाकात हुई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल
शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लि कार्जुन खरगे से मुलाकात करने पहुंचे। खरगे के अलावा इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए।

केजरीवाल और खरगे की मुलाकात बेहद गर्म जोशी भरे माहौल में हुई। पीले फूलों के गुलदस्ते के साथ पहुंचे केजरीवाल के चेहरे
पर मुस्कुराहट को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि डील लगभग फाइनल हो चुकी है। बैठक में केजरीवाल के साथ मौजूद
रहे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने तस्वीरों को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, यूनाइेट वी स्टैंड । इस मामले की जानकारी
रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि दोनों दलों के नेताओं के बीच मोटे तौर पर सहमति बन जाने के बाद अध्यक्षों की मुलाकात हुई है।
सूत्रों की मानें तो दोनों दलों के बीच पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब में आप
और कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे, लेकिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का मिलकर मुकाबला किया जाएगा।
आधिकारिक रूप से सीट शेयरिंग पर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में 4-3
फॉर्मूले पर बात बनी है। विधानसभा में प्रचंड बहुमत रखने वाली 'आप' 4 सीटों पर लड़ सकती है तो कांग्रेस को 3 सीटें मिल
सकती हैं। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 में भाजपा ने ही कब्जा जमाया था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।