(India)
भारतीय नौसेना ने अरब सागर की लहरों में दिखाया अपना बल , भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई | ईरानी ध्वज वाले जहाज का 11 समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था | भारतीय नौसेना ने पिछले 24 घंटों में अरब सागर में दो जहाजों को समुद्री लुटेरों से बचाया | इतना ही नहीं, नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानी क्रू सदस्यों और दूसरे ईरानी जहाज से 17 क्रू सदस्यों को बचाया है। भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया था | दरअसल, 14 दिसंबर को भारतीय नौसेना की ओर से एक अलर्ट मिला था | इसके बाद नौसेना ने अपहृत जहाज एमवी रूएन की मदद के लिए अपना एक युद्धपोत अदन की खाड़ी में भेजा | नौसेना अधिकारियों ने मंगलवार को खुलासा किया कि अपहृत जहाज पर सवार 18 चालक दल के सदस्यों में से एक को कंधे के पास गोली मारी गई थी। रेस्क्यू के बाद उन्हें इलाज के लिए आईएनएस कोच्चि ले जाया गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।