बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही शुरू
(India) बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही शुरू हो चुकी है| राज्यपाल राजेंद्रनाथ आर्लेकर का अभिभाषण शुरू हो चुका है। आज सरकार गठन के 15वें दिन CM नीतीश कुमार सदन में विश्वास मत पेश कर रहे है| साथ ही इसके बाद पक्ष और विरोध में विधायक वोटिंग करेंगे | जेडीयू के 3 विधायक बीमा भारती, संजीव कुमार और दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी की 2 महिला विधायक रश्मि वर्मा और भगीरथी देवी भी विधानसभा में नही पहुंची हैं। विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों के सदस्य अपने-अपने सदन में वापस जाएंगे और आगे की कार्यवाही शुरू होगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।