राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद, सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र
(India) राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद, सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र | सोनिया गांधी ने भावुक पत्र में कहा कि अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन उनका मन और आत्मा हमेशा रायबरेली के साथ रहेगी। रायबरेली से हमारे परिवार के संबंधों की जड़ें बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद आपने मेरी सास इंदिरा गांधी को अपना बनाया | तब से लेकर अब तक यह सिलसिला जीवन के उतार-चढ़ाव और कठिन रास्तों पर प्रेम और उत्साह के साथ चलता रहा है और इस पर हमारा विश्वास और भी मजबूत होता गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज दोपहर 12 बजे सोनिया गांधी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ जयपुर स्थित राजस्थान विधानसभा भवन पहुंचीं | उनके नामांकन के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे | सोनिया के जयपुर पहुंचने के बाद ही पार्टी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।